
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पत्थर के अंदर से अजीबोगरीब चमकीली चीज निकलती दिखाई दे रही है, जो देखने में शानदार तो लग रही है, लेकिन लोगों को पता ही नहीं है कि ये चीज असल में है क्या?
वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं। हर कोई इसे देख अलग-अलग कमेंट कर रहा है। हालांकि यह वीडियो कहा का है पत्रिका उत्तर प्रदेश इस बात की पुष्टि नहीं करता।
लोग दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को खूब देखा रहा है। हर कोई इसे देख समझ नहीं पा रहा कि आखिर ये है क्या? महज 13 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 682.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 9 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'यह पेंडोरा के नावी पेड़ का पेन ड्राइव वर्जन है' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये जादू है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह टाइमस्टोन है! थानोस इसी के लिए आ रहा है।' चौथे यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि यह कोई छोटा उल्कापिंड हो सकता है।'
चमकीली दिखाई देने वाली चीज आखिर है क्या?
हैरान कर देने वाले इस वीडियो में एक शख्स अपने हाथों में एक छोटा सा पत्थर लिया नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा पत्थर बीच से कटा हुआ है। वीडियो में आगे शख्स पत्थर को खोलकर दिखाता है, जिसे देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, पत्थर के खुलते ही अंदर एक चमकीली चीज दिखाई पड़ रही है।
वीडियो को पहली बार में देखकर ऐसा लग रहा है, मानो पत्थर के अंदर बिजली सी दौड़ पड़ी हो। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरत में पड़ गए हैं और हो भी क्यों ना। ऐसा नजारा देखकर भला कौन कन्फ्यूज नहीं होगा।
Published on:
12 Apr 2023 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
