5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिया-वेस्टइंडीज मैच के दौरान बहुत बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे गावस्कर-लक्ष्मण और मांजरेकर, आफत में पड़ी जान

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar), वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) और (Sanjay Manjrekar) संजय मांजरेकर India vs West Indies मैच की कमेंटरी कर रहे थे...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Nov 07, 2018

Sunil Gavaskar Sanjay Manjrekar VVS Laxman esape accident

इंडिया-वेस्टइंडीज मैच के दौरान बहुत बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे गावस्कर और मांजरेकर, आफत में पड़ी जान

लखनऊ. दो दशकों से भी लंबे इंतजार के बाद राजधानी लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच ट्वेंटी-20 मैच हुआ। टीम इंडिया ने शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी। दर्शकों में मैच का खुमार पूरे स्टेडियम में साफ दिखाई पड़ रहा था। लेकिन वहीं दूसरी तरफ मैच के दौरान स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ, जिससे सुनील गावस्कर , संजय मांजरेकर और वीवीएस लक्ष्मण की जान जोखिम में पड़ गई और वह बाल बाल बचे।

भरभराकर गिरा शीशा

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि इकाना स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) के मीडिया रूम के बगल में मैच का प्रसारण कर रहे चैनल का कमेंटेटर रूम बना था। इसमें ट्वेंटी-20 (2nd T20) मैच पर चर्चा करने के लिए सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar), वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) और संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) बैठे हुए थे। यह हादसा तब हुआ जब टीम इंडिया मैदान पर बल्लेबाजी कर रही थी। तभी सुनील गावस्कर, संजय मांजरेकर और वीवीएस लक्ष्मण कॉफी पीने के लिए बाहर आ गए। सभी खड़े होकर कॉफी पी रहे थे। तभी कमेंटेटर रूम लाउंज में लगा भारी-भरकम शीशा गिर गया। शीशा गिरते ही सुनील गावस्कर तुरंत उठकर भागे और दूर जाकर खड़े हुए। अगर दूर न हटते तो कोई भी दुर्घटना हो सकती थी।

बाल-बाल बचे

जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मीडियाकर्मी जब वहां पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का शीशा टूटा पड़ा था और सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर दूर खड़े थे। हादसे के बाद सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने बताया कि कमेंटेटर रूम में लगा कांच का एक दरवाजा अचानक भरभराकर गिर गया। हम सभी भागकर दूसरी तरफ खड़े हुए। अगर समय रहते हम लोग देख न लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि किसी को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।