3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनी लियोनी की एक झलक दिलाने के लिए बेचा 499 रुपए में टिकट, हड़प लिया करोड़ों रुपए

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में म्यूजिकल कंसर्ट कराने के नाम पर करोड़ो रुपए की ठगी हुई है। इस म्यूजिकल कंसर्ट में सनी लियोनी, टाइगर टाइगर श्राफ को बुलाने का वादा किया जा रहा था।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Mar 18, 2023

photo_2023-03-18_15-53-25.jpg

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ठगी का मामला सामने आया है। सुविधा फाउंडेशन नाम की कंपनी ने म्यूजिकल कंसर्ट कराने के नाम पर करोड़ो रुपए की ठगी की है। अब उसके खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह म्यूजिकल कंसर्ट लखनऊ के इकाना स्टेडियम होना था।

ये इवेंट या म्यूजिक कंसर्ट ‘सुविधा फाउंडेशन ट्रस्ट’ की तरफ से कराया जा रहा था। शो के दो दिन पहले अब यह कंपनी लोगों के पैसे लेकर फरार हो गई है। इससे पहले सुशांत गोल्फ सिटी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर दूसरे दिन ही बैकफुट पर आई सरकार, सीएम योगी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
सनी लियोनी के नाम पर की ठगी

बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में म्यूजिकल कंसर्ट होना था। 1.5 करोड़ रुपए में ये डील की गयी थी। जिसके लिए सिर्फ 11 लाख अभी तक एडवांस जमा किये गए थे। इस कंसर्ट के लिए टिकट की कीमत 499 रुपए से लेकर 6 हजार रुपए तक निर्धारित की गई थी।

म्यूजिक कंसर्ट में इसमें सनी लियोनी, टाइगर श्राफ, हिमेश रेशमिया, मौनी राय और सुमित गोस्वामी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए एडवांस में बुकिंग रखी थी। कुछ लोगों ने एडवांस टिकट भी बुक कर लिए थे। इस बुकिंग “बुक माई शो एप” से हो रही थी।

गुजरात से इस कंपनी का है एक रेस्टोरेंट

कंपनी के मालिक समीर शर्मा और विराज त्रिवेदी से पुलिस लगातार सम्पर्क करने की कोशिश कर रही हैं। कंपनी के साथ जुड़े कई इन्वेस्टर भी परेशान हैं, उनका कंपनी के मालिक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। गुजरात की इस कंपनी का दफ्तर लखनऊ के सदर इलाके में है। लखनऊ में डिलीशियस डिलाइट के नाम पर एक रेस्टोरेंट भी है।

यह भी पढ़ें: आलू किसानों का दर्द: नहीं मिल रहा लागत भाव, दाम या स्टोरेज किसने बढ़ाई परेशानी?

Story Loader