9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल- श्रीरामचरितमानस में सब बकवास है, इसे बैन कर देना चाहिए

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस और मनुस्मृति पर विवादित बयान दिया है। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jan 22, 2023

swami_prasad_maurya.jpg

समाजवादी पार्टी के नेता और विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरितमानस पर विवादित बयान विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, “श्रीरामचरितमानस में सब बकवास है। इसे बैन कर देना देना चाहिए।”

स्वामी मौर्य ने कहा, “शूद्र-जाति को पढ़ने का अधिकार अंग्रेजों के जमाने में मिला। श्रीरामचरितमानस में जातिवाद घोलने का काम किया है। श्रीरामचरितमानस से विवादित अंश को तुरंत हटा देना चाहिए।”

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले उन्होंने कहा था मोहन भागवत में साहस है तो वह जातिवाद का जहर घोलने वाली पुस्तक ‘मनुस्मृति’ पर प्रतिबंध लगवाएं।

यह भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर यूपी के विपक्षी दल बोले- इसे राजनीतिक ना समझे

गिरिराज सिंह बोले- सतानन धर्म को गाली देना बन गया है फैशन
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “सतानन धर्म को गाली देना फैशन बन गया है। मुस्लिम धर्मगुरुओं को कोई कुछ नहीं कह सकता है। दूसरे धर्म को कुछ कहने से सिर तन से जुदा हो जाता है। जब तक सनातन धर्म है, तभी तक देश में लोकतंत्र है।”