22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर रखने पर स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- लक्ष्मण कौन सी लड़ाई लड़ने आए थे?

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “'नाम बदलना बच्चों के घरौंदे का खेल नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 9 Feb 2023, 6:40 PM IST

hgvgnj_.jpg

BJP सांसद संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री और यूपी के सीएम से लखनऊ का नाम लखनपुर या लक्ष्मणपुर करने की मांग की है। अब इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब लखनऊ का नाम बदलने की मांग को लेकर बयान दिया है।

"BJP के लोग अनाप-शनाप मांग रखते हैं"
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “यह सब कपोल कल्पना करना और मुंगेरीलाल के सपने देखना है, जब भी कोई चुनाव नजदीक आता है तो BJP के लोग इसी तरह बेलगाम होकर अनाप-शनाप मांग रखते हैं। झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश करते हैं।”

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, “लखनऊ क्यों बुरा है, बीजेपी के लोग भी कहते हैं कि यह लखनऊ गंगा-जमुनी तहजीब का केंद्र है। लखनऊ हमारी संस्कृति की विरासत है। उन आक्रमणकारियों से लक्ष्मण का क्या वास्ता, वह कौन सी लड़ाई लड़ने आए थे। लक्ष्मण कहीं फ्रीडम में दिखाई पड़े थे क्या?”

यह भी पढ़ें: लखनऊ का बदलना चाहिए नाम, BJP सांसद ने PM और CM से लगाई गुहार


उन्होंने ने आगे कहा, “लखनऊ का नाम बदलना है तो पासी समाज की महिला वीरांगना देवी के नाम पर क्यों नहीं रख देते हैं। लाखन पासी लखनऊ के राजा थे उनके नाम पर रख दे। नाम बदलना बच्चों के घरौंदे का खेल नहीं है। रामचरितमानस की चौपाइयों को लेकर मैंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। रामचरितमानस की चौपाइयों के आपत्तिजनक अंश को हटाए, जिसमें महिलाओ और शूद्रों को अपमानित किया गया है।”

BJP सांसद ने लिखा था पत्र
प्रतापगढ़ से BJP सांसद संगम लाल गुप्ता ने लखनऊ का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए पत्र भेजा है। BJP सांसद ने लिखा है कि लखनऊ का नाम बदल कर लक्ष्मणपुर कर देना चाहिए।