22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ का बदलना चाहिए नाम, BJP सांसद ने PM और CM से लगाई गुहार

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने की मांग भाजपा सांसद ने उठाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 8 Feb 2023, 7:57 PM IST

sansada_.jpg

BJP सांसद संगम लाल गुप्ता

प्रतापगढ़ से BJP सांसद संगम लाल गुप्ता ने लखनऊ का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए पत्र भेजा है। BJP सांसद ने लिखा है कि लखनऊ का नाम बदल कर लक्ष्मणपुर कर देना चाहिए।

उन्होंने बताया, 18वीं सदी में नवाब आसफुदौला ने लखनपुर और लक्ष्मणपुर का नाम बदलकर लखनऊ रख दिया था। त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने बतौर अयोध्या नरेश लक्ष्मण जी को भेंट दिया था। उसी कारण लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर पड़ा।”

यह भी पढ़ें: कबाड़ में मिली 10 क्विंटल सरकारी किताबें, विधायक बोले-आरोपियों को मिले आतंकी जैसी सजा

सांसद ने आगे बताया, “देश अमृत कालखंड में प्रवेश कर चुका है तो गुलामी और विलासिता के प्रतीक लखनऊ के नाम को परिवर्तित किया जाए। क्योंकि नवाब आसफ उददौला ने 1775 ईस्वी में इसका नाम बदल दिया था।”

पहले भी कई जिले के बदले गए हैं नाम
प्रदेश में इससे पहले भी कई जिलों के नाम बदले गए हैं। साल 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुगलसराय स्टेशन को नया नाम दिया। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिली। फिर अगस्त 2018 में मुगलसराय स्टेशन को पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन नाम दिया गया। इसी तरह योगी कैबिनेट ने फैजाबाद जिले को अयोध्या नाम दिया है।

लखनऊ से जुड़ी है यह मान्यता
लोगों का मानना है कि लखनऊ को भगवान श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने बसाया था। BJP नेता और लखनऊ से सांसद रहे लालजी टंडन ने अपनी एक किताब में लखनऊ को लक्ष्मण नगरी बताया है। प्रदेश की राजधानी में लक्ष्मण टीला, लक्ष्मण पुरी, लक्ष्मण पार्क समेत कई ऐसी जगह हैं जो लक्ष्मण के नाम पर हैं।