6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘संघमित्रा को अपनी बेटी कहने में शर्म आती है, रोना धोना ओछी बातें’- स्वामी प्रसाद मौर्य

Sanghmitra Maurya News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी बेटी और BJP सांसद Sangh Mitra Maurya को लेकर तल्ख टिप्पणी की है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Apr 04, 2024

swami prasad maurya says i am ashamed to call sanghamitra my daughter crying and talking is just small talk

Sanghmitra Maurya News: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी को बेटी कहने पर शर्म आती है। उसने मंच पर रोकर अपने पिता के चरित्र के विपरित आचरण किया है। बेटी होने का मतलब ये नहीं कि संघमित्रा की गलतियां माफ हो गईं। रोना-धोना ओछी और बचकानी बातें हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुझे उसके टिकट कटने का कोई दुख नहीं। टिकट कटना तो तय था। मैंने उससे कहा कि उसे आरक्षण खत्म करने वाले दल के साथ नहीं खड़ा होना चाहिए। अगर अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के आरक्षण के लिए काम करने वाले लोग आरक्षण खत्म करने वाले लोगों के साथ खड़े होंगे तो ठीक नहीं है।

जो एमपी रहा है वो दूध पीता बच्चा नहीं है। उसे खुद विवेक होना चाहिए। यह प्रतिक्रिया उन्होंने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में मंच पर बेटी भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य द्वारा आंसू बहाए जाने के मसले पर पूछे गए सवाल पर व्यक्त किए।

वहीं, संघमित्रा मौर्य ने बुलंदशहर में कहा कि पिता के विवादित बयानों के चलते टिकट कटने की बात गलत है। यह पार्टी का अपना निर्णय है। टिकट कटने से उदास नहीं हूं। पार्टी ने कुछ अच्छा सोच रखा होगा। मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं। विचार अपनी जगह है, पिता-पुत्री का संबंध अपनी जगह है, उसे कोई खत्म नहीं कर सकता।बदायूं में भावुक होने के मामले में कहा कि एक धार्मिक प्रसंग को सुनकर वह भावुक हो गई थीं।