2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू फीवर की पुष्टि, कंटेनमेंट जोन घोषित

Swine Flu in UP: उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू फैल रहा है। कानपुर, फतेहपुर के बाद अब लखनऊ में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Snigdha Singh

Jul 22, 2022

Swine Flu Fever in Lucknow UP Containment zone declared

Swine Flu Fever in Lucknow UP Containment zone declared

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुअरों के मरने से बड़ी बीमारी फैल रही है। बीते दिनों फैजुल्लागंज में करीब 110 से अधिक सुअरों मौत हुई। मृत सुअरों के भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें अफ्रीकन स्वाइन फीवर पाए जाने की पुष्टि हो गई है। बता दें कि जांच के लिए जिंदा और मृत सुअरों से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट भोपाल भेजा गया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ***** पालकों के लिए भी गाइडलाइन जारी की है।

सुअरों की मौत पकड़ने का चला अभियान

लखनऊ में फैजुल्लागंज में पिछले दिनों में करीब 110 से अधिक सुअरों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को भी एक ***** की शव मिला। इसके बाद नगर निगम की टीमों ने खुले में घूम रहे सुअरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पशुपालन विभाग की टीम ने मृत सूअर के विसरा की जांच की थी। इसमें अफ्रीकन स्वाइन फीवन आने की बात कही गई।

यह भी पढ़े - CBSE 12th Result 2022: यूपी के बुलंदशहर की तान्या सिंह 500 अंक लाकर बनीं नेशनल टॉपर

सूअर पालकों के लिए तय हुई गाइडलाइन
अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल अवस्थी ने कहा कि जिस इलाके में जहां भी अफ्रीकन स्वाइन फीवर के मामले देखने को मिले हैं। उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही सूअर पालकों के साथ थाने में बातचीत की गई और उन्हें बताया गया कि ये वायरस जनित रोग है जो सिर्फ सूअर में ही होता है। पशुपालन विभाग की टीम ने 13 और जिंदा व मृत सूअरों के नमूने लिए जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को आ गई।

यह भी पढ़े - 5 दिन में ही मोदी, योगी का 14,850 करोड़ का टूटा सपना, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे नहीं झेल पाया पहली बारिश, लीपापोती में जुटे अफसर

Story Loader