
Yogi Cabinet Meeting Decisions: यूपी कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। योगी सरकार नई आबकारी नीति को मंजूरी दी है। योगी सरकार आबकारी नीति में बदलाव कर दिया है।
नए आवंटन अब हर जिले में ई-लाटरी से किए जाएंगे। इसके साथ ही कंपोजिट शॉप की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। प्रदेश में पहली बार अंग्रेजी शराब, बीयर व वाइन की बिक्री के लिए कंपोजिट शॉप (दुकानें) खोलने का भी निर्णय किया गया है।
यूपी विधानमंडल सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा। बजट 20 फरवरी को होगा। इसके साथ की शाहजहांपुर में नया विकास प्राधिकरण गठन संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण में करीब 32 गांव होंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने संबंधी प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है।
इसके अलावा यूपी 112 परियोजना के दूसरे चरण के तहत 469 वाहनों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। बता दें कि यूपी 112 के दूसरे चरण के तहत वाहनों का बेड़ा बढ़ाया जाना है। इनकी संख्या 4800 से बढ़ाकर 6278 करने के लिए विभिन्न चरणों में दोपहिया 189 और चार पहिया 280 एसयूवी वाहनों (41 इनोवा, 239 स्कार्पियों) की खरीद की जा रही है।
Updated on:
06 Feb 2025 12:26 pm
Published on:
06 Feb 2025 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
