24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही परिवार के तीन लोगों की जहर खाने से मौत, रुपयों के लेनदेन का था विवाद

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक ही परिवार के तीन लोगों की जहर खाने से मौत हो गई। बाप-बेटी के बाद इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Rajender pal nikka

•

Updated: 27 Jul 2022, 5:15 PM IST

 Three people of the same family died due to poisoning dispute was about money

Three people of the same family died due to poisoning dispute was about money

जानकीपुरम के सल्तानपुर गांव में बुधवार के दंपति ने 15 वर्षीय पुत्री समेत जहरीला पदार्थ का लिया। हालत गंभीर होने पर तीनों को केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां, डाक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ देर बाद महिला की भी मौत हो गई। 45 वर्षीय शैलेंद्र कुमार ट्यूबवेल विभाग में जेई थे। दोपहर शैलेंद्र उनकी 40 वर्षीय पत्नी गीता और बेटी प्राची ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ का लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया। लेकिन यहां डॉक्टरों ने बाप बेटी को पहले ही मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान प्तनी गीता की भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जानकीपुरम, एसीपी अलीगंज समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को प्राथमिक जांच में मौके से सुसाइडनोट मिला है। इसके अलावा पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। उधर, एक परिवार में तीन मौतों की सूचना से पूरे गांव में मातम छा गया। शैलेंद्र के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग कई तरह के कयास लगाने लगे। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े - भगवान श्रीकृष्ण ने लिया स्कूल में Admission, हर रोज क्लास में ऐसे करते हैं पढ़ाई

सुसाइड नोट से लेन-देन की बात सामने आई
प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के मुताबिक घर के अंदर छानबीन की गई तो एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लेनदेन की बात सामने आ रही है। पुलिस संबंधित व्यक्ति को पूछताछ करने के लिए तलाश कर रही है। पुलिस ने शैलेंद्र का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है। जिसकी पड़ताल की जा रही है। टीम उनके घर गई थी लेकिन सभी ट्रामा सेंटर में थे पुलिस की एक टीम ट्रामा सेंटर पहुंची। जहां परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े - स्कूल में छात्रों का इधर-उधर घूमना पड़ा शिक्षकों पर भारी, कट गया वेतन