
TMC Candidate List
TMC Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल में की सत्ता में काबिज टीएमसी ने आज यानी रविवार को लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही ममता बनर्जी अब इंडिया गठबंधन से अलग होकर 'एकला चलो' का नारा देते हुए लोकसभा चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछा दी है।
वहीं, उत्तर प्रदेश में टीएमसी अपना एक उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादवसे गठबंधन को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि, अभी ये पता नहीं है कि टीएमसी यूपी के किस लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सपाऔर कांग्रेस का गठबंधन है। इसके तहत कांग्रेस को यूपी में 17 सीटें मिली है, बाकी सीटों पर कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी का समर्थन करेगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रविवार को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। टीएमसी की लिस्ट में महुआ मोइत्रा और पूर्व क्रिकेटर के यूसुफ पठान का नाम भी शामिल है। यूसुफ पठान को बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। बहरामपुर से कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी चुनाव लड़ते रहे हैं। ऐसे में इस बार बहरामपुर से अधीर रंजन का मुकाबला युसूफ पठान से होगा। वहीं, आसनसोल से टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुध्न सिन्हा होंगे।
1. कूच बिहार (एससी)- जगदीश चंद्र बसुनिया
2. अलीपुरद्वार (एसटी)- प्रकाश चिक बड़ाईक
3. जलपाईगुड़ी (एससी)- निर्मल चौधरी रॉय
4. दार्जिलिंग- गोपाल लामा
5. रायगंज- कृष्णा कल्याणी
6. बालुरघाट- बिप्लब मित्रा
7. मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी
8. मालदा दक्षिण- शाहनवाज अली रैहान
9. जंगीपुर- खलीलुर्रहमान
10. बरहामपुर- युसूफ पठान
11. मुर्शिदाबाद- अबू ताहेर खान
12. कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
13. रानाघाट (एससी)- मुकुट मणि अधिकारी
14. बोंगांव- विश्वजीत दास
15. बैरकपुर- पार्थ भौमिक
16. दम दम- प्रोफेसर सौगत रॉय
17. बारासात- काकोली घोष दस्तीदार
18. बशीरहाट- नूरुल इस्लाम
19. जॉयनगर (एससी)- प्रतिमा मंडल
20. मथुरापुर (एससी)- बापी हलदर
21. डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी
22. जादवपुर- सायोनी घोष
23. कोलकाता दक्षिण- माला रॉय
24. कोलकाता उत्तर- सुदीप बंधोपाध्याय
25. हावड़ा- प्रसून बनर्जी
26. उलूबेरिया- सजदा अहमद
27. सेरामपुर- कल्याण बनर्जी
28. हुगली- रचना बनर्जी
29. आरामबाग (एससी)- मिताली बाग
30. तमलुक- देबांगशु भट्टाचार्य
31. कंठी- उत्तम बारिक
32. घाटल- दीपक अधिकारी (देव)
33. झारग्राम (एसटी)- कालीपाड़ा सोरेन
34. मेदिनीपुर- जून मालिया
35. पुरुलिया- शांतिराम महतो
36. बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती
37. बिष्णुपुर (एससी)- सुजाता मंडल
38. बर्धमान पुरबा (एससी)- डॉ शर्मिला सरकार
39. बर्धमान दुर्गापुर- कीर्ति आजाद
40. आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा
41. बोलपुर (एससी)- असित कुमार मल
42. बीरभूम- शताब्दी रॉयट
Updated on:
10 Mar 2024 09:05 pm
Published on:
10 Mar 2024 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
