लखनऊ. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए हर पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बार लोकसभा चुनाव सबसे अधिक असर सोशल मीडिया पर दिखने वाला है। मतलब इस बार का चुनाव काफी हाइटेक होगा। इस चुनाव का सबसे बड़ा प्रचार प्रसार का माध्यम होगा सोशल मीडिया, पार्टियां फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सअप पर अपना प्रचार प्रसार करते हुए विरोधियों पर हमला बोलेंगी। मतलब साफ है की पूरा प्रचार डिजिटल होने जा रहा है। इसको लेकर पार्टियां अपनी तैयारियां तेज करते हुए अपनी-अपनी आईटी सेल को मजबूत करने में जुटी गई हैं। यहां सबसे बड़ी बात जो सामने आ रही है वह देश का युवा। युवा जिस तरह से सोशल मीडिया पर सक्रिय है, उसी को देखते हुए सभी पार्टियां फेसबुक, ट्विटर और वहाट्सअप को अपने प्रचार-प्रसार का माध्यम बना रही हैं।
दरअसल सभी पार्टियों की नजर उन वोटरों पर हैं जो 18 से 35 साल के हैं। ये वे वोटर हैं जो सबसे अधिक स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने यूपी में एक लाख आईटी सेल वर्करों को अभी से मैदान में उतार दिया है। ऐसे में बीजेपी की विरोधी समाजवादी पार्टी भी अपने प्रचार-प्रसार को हाईटेक बनाने के लिए जुट गई है। सपा ने अपनी आईटी टीम को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण कार्य शुरू कर दिया है।