8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे करें योग, रहेंगे एकदम फिट, नहीं छुएगी एक भी बिमारी

लखनऊ शहर में भी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई दिग्गजों ने राजभवन में योगा किया।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Jun 21, 2018

lucknow

ऐसे करें योग, रहेंगे एकदम फिट, नहीं छुएगी एक भी बिमारी

लखनऊ. इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हमारे शरीर को स्वस्थ रखना बहुत ही आवश्यक है। आज पूरे देश में योगा दिवस मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में लखनऊ शहर में भी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई दिग्गजों ने राजभवन में योगा किया। योगा शरीर के लिए काफी आवश्यक है। योगा से शरीर निरोग रहता है। योगा के चंद मिनट अभ्यास से शरीर को ऊर्जा मिलती है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि शरीर का कौन सा अंग को स्वस्थ रखने के लिए किस तरह का योगा करना चाहिए।

सिरदर्द और माइग्रेन में

सिरदर्द और माइग्रेन में अनुलोम विलोम, भस्त्रिका कारगार है।

गर्दन दर्द में

गर्दन का अभ्यास, गर्दन ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं, गोल गोल घुमाने का अभ्यास दिन में चार से पांच बार करना चाहिए। इससे गर्दन दर्द दूर हो जाएगी।

फ्रोजन शोल्डर

कंधे का संचालन, बैठकर घुटनों के बराबर कंधे को क्लॉक वाइज, एंटी क्लॉक वाइज घुमाना कारगर है।

रीड की हड्डियों से जुड़ी समस्या

रीड की हड्डियों से जुड़ी समस्या के लिये भुजंगासन, अर्ध भुजंगासन, मर्कट आसन कारागार होगा। अधिक दिक्कत पर विशेषज्ञ से परामर्श लेनी चाहिए।

सर्वाइकल

गर्दन के अभ्यास के अलावा माथे और सिर के पिछले भाग के अलावा दोनों कनपटियों के चारों दिशाओं में हल्के से विपरीत प्रेशर का अभ्यास कारगर है।

मोटापे के लिए

स्कूली पीटी का अभ्यास करना चाहिये। इसके साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम कारगर है।

मधुमेह के लिए

मंडूकासन, कपालभाति,

तनाव मुक्ति

ध्यान आसन, प्राणायाम 10 मिनट तक।

थायराइड के लिए

सिंहासन और उज्जैनी प्राणायाम।

टांगों की मजबूती के लिए

पैरों को समेटने का अभ्यास करें।

योगा से होने वाले लाभ

- युवाओं की दिमागी सजगता सुधार आया।

- स्ट्रेस लेवल भी कम होगा।

- सेरोटोनिन में सुधार आने से नींद बेहतर होगी और व्यवहार में आक्रमकता की कमी आएगी।

- रोगों से लड़ने की क्षमता में भी सुधार होगा।

- डीएचईएएस का स्थर सुधरेगा।

- शरीर में रक्त के बहाव में सुधार आएगी।

- 50% के हार्मोन लेवल 64.5% तक रहेगा।