30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tourism 2024: नाथ नगरी बरेली में श्रद्धालुओं के लिए 75 करोड़ की योजनाएं, मंदिर समूहों में होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Tourism 2024: उत्तर प्रदेश के बरेली में पर्यटन विभाग द्वारा नाथ नगरी के मंदिर समूहों में श्रद्धालुओं के लिए 75 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी सुविधाएं और विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें मल्टीपर्पज हॉल, पेयजल सुविधा, फसाड लाइटिंग, और अन्य आधुनिक सुविधाओं का निर्माण शामिल है।

1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Aug 31, 2024

UP Tourism UP, government, CM Yogi, BJP, PM Modi, Varanasi Tourism, Agra Tourism, Prayagraj Kumbh, Mahakumbh 2025. Patrika News, UP News,

UP Tourism

उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बरेली में नाथ नगरी के नाम से विख्यात मंदिर समूहों में 75 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों में मल्टीपर्पज हॉल, पेयजल सुविधा, बेंचेज, फसाड लाइटिंग, शौचालय, कांवड़ आश्रय स्थलों पर विश्रामालय, साइनेज, और होर्डिंग जैसे विकास कार्य शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Railway News: अमृतसर-पटना साहिब स्पेशल ट्रेन का संचालन: यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मढ़ीनाथ, तपेश्वर नाथ, पशुपति नाथ, अलखनाथ, धोपेश्वर नाथ, त्रिवटी नाथ, वनखंडी नाथ मंदिर और तुलसी मठ के परिसर में इन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इन प्रयासों का उद्देश्य यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एक अद्वितीय और आरामदायक अनुभव प्रदान करना है।

उत्तर प्रदेश का पर्यटन क्षेत्र में विकास

उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य पर्यटन के क्षेत्र में अत्याधुनिक अवस्थापना सुविधाएं सृजित कर पर्यटकों को आकर्षित करना है। बीते वर्ष, राज्य में 48 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने विभिन्न धार्मिक-आध्यात्मिक और ईको स्थलों का भ्रमण किया। राज्य में कनेक्टिविटी और बेहतर कानून व्यवस्था की वजह से घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express: 1 सितंबर से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू! रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन

नाथ नगरी बरेली की धार्मिक महत्ता

बरेली नाथ नगरी के नाम से जानी जाती है, जहां चारों दिशाओं में भगवान शिव के मंदिर स्थित हैं। मान्यता है कि इन मंदिरों के शिवलिंग स्वयंभू प्रकट हुए हैं, और यहां सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें: लोहिया संस्थान में डॉक्टरों का चमत्कार: बच्चे के हाथ से लोहे का बल्लम निकालकर बचाई जान

Story Loader