लखनऊ. हावड़ा से काठगोदाम के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस अब गोमती नगर स्टेशन पर भी ठहरेगी। अप और डाउन दोनों दिशाओं की बाघ एक्सप्रेस को गोमती नगर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। रेलवे ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू कर दिया है। यह ट्रेन गोमती नगर स्टेशन पर दो मिनट ठहरेगी। रेलवे के इस कदम से गोमती नगर और आसपास रहने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही लखनऊ स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ का दवाब भी कम होगा।