कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों को 50-55 वर्षों तक शासन करने का मौक़ा मिला, उन्होंने गरीबों के लिए कोई ठोस कार्यक्रम नहीं बनाया। बाबा साहब का सपना था कि सभी को बराबर हक मिले। सामाजिक और आर्थिक समानता के साथ ही शैक्षणिक समानता की भी जरूरत है। कुछ लोगों ने सामाजिक न्याय के नाम पर अपने परिवार और जाति के लोगों का भला किया और कानून की धज्जियाँ उड़ाई। पहले बिजली चार जिलों के लिए आरक्षित था, अब सभी जिलों को बराबरी से बिजली दी जा रही है। सहयोगी दलों का धर्म क्या होना चाहिए, यह अपना दल से सीखना चाहिए। हमारा गठबंधन बेहतर चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को आगे बढ़ाने में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कदम से कदम मिलाकर साथ चल रहे हैं।