प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन महोत्सव के दौरान लोगों से इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। अपने ट्वीटर सन्देश में सीएम ने लिखा है - ' प्रदेशवासियों से अनुरोध है कि वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौध रोपित कर रोपित पौधों का सिंचन व सतत् देखभाल करें, ताकि आज रोपित पौध भविष्य में वृक्ष का रूप धारण कर मानवता के कल्याण में सहायक बन सकें। '