इस अभियान में आमजन के साथ सरकारी कार्यालय, विद्यालय और संस्थाएं भी सहभागी बनेंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों, नदियों और अमृत सरोवरों के किनारे पौधारोपण करने का निर्देश दिया है। छायादार, फलदार, इमारती लकड़ी वाले और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पूर्वजों, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों की स्मृति में वाटिकाओं का निर्माण भी किया जाएगा।