26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 से खुलेंगे यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज, राज्य सरकार ने जारी की गाइडलाइन

उत्तर प्रदेश में यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज 15 फरवरी से पूरी तरह से खुल जाएंगे। सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को मास्क पहन कर कॉलेज आना अनिवार्य होगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 13 Feb 2021, 5:38 PM IST

15 से खुलेंगे यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज, राज्य सरकार ने जारी की गाइडलाइन

15 से खुलेंगे यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज, राज्य सरकार ने जारी की गाइडलाइन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज 15 फरवरी से पूरी तरह से खुल जाएंगे। सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को मास्क पहन कर कॉलेज आना अनिवार्य होगा। साथ ही कक्षाओं में छह फीट की दूरी का पालन करते हुए छात्र छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही शिक्षण संस्थानों को सैनिटाइज कराना भी जरूरी होगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अब्दुल समद ने प्रदेश के सभी निजी व राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और निदेशक उच्च शिक्षा को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।

छात्रों को मिलेगा प्राथमिक उपचार

आदेश के अनुसार अगर किसी स्टूडेंट, टीचर या कर्मचारी को खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण पाए जाएंगे, तो उन्हें प्राथमिक उपचार देकर तुरंत घर वापस भेज दिया जाएगा। छात्रों या स्टाफ में कोविड-19 के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराई जाएगी। समस्त राज्य विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में थर्मल स्कैनिंग, हैंडवाश, सैनेटाइजर और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी। विद्यार्थियों और शिक्षकों की बायोमैट्रिक उपस्थिति की जगह संपर्क रहित उपस्थिति की व्यवस्था की जाएगी।

कर्मचारी भी पहनेंगे मास्क

उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रावासों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, डायनिंग हॉल और कमरों में उचित दूरी का पालन कराने, भोजन पकाने वाले कर्मचारियों को फेस कवर, मास्क और सेनिटाइजर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। छात्रावास के विद्यार्थी व कर्मचारी बाजार जाकर सामान न लें इसके लिए उन्हें आवश्यक वस्तुएं छात्रावास परिसर में ही उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें: