
यूपी के 56 जिलों को मिली मॉर्डन प्रिजन वैन, सीएम योगी का तोहफा
यूपी में योगी सरकार लगातार जेल और कैदियों की सुविधा में बढ़ोत्तरी कर रही हैं। जेल को आधुनिक करने के लिए यूपी सरकार ने कमर कस ली है। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास से 56 जिलों के लिए मॉर्डन प्रिजन वैन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रिमंडल के सहयोगी मौजूद थे। इन मॉर्डन प्रिजन वैन से सोमवार से बंदी पेशी पर जा सकेंगे। इस मौके पर सीएम योगी ने कहाकि, पुलिस को मार्डन बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। आज प्रदेश में कानून का राज है। पुलिस को आधुनिक कर रहे हैं। प्रदेश आज अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
प्रिजन वैन है आधुनिक
उत्तर प्रदेश पुलिस बल को आधुनिक करने के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेल में मिलने वाली सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री ने 56 जिलों की जेल के लिए रविवार को अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग से आधुनिक जेल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम योगी ने कहा कि, अब तक जेल से अदालत लाने के लिए जिन वैन का इस्तेमाल होता था। उनसे कैदी या तो भाग खड़े होते थे। या गिरोहों उनपर हमला बोल कर कैदियों को छुड़ा लेते थे। पर ये प्रिजन वैन आधुनिक हैं। इसमे कैमरे, पैनिक बटन हैं और हाई लॉक सिस्टम है।
यूपी पुलिस के लिए छह सौ करोड़
सीएम योगी आदित्यनाथ लम्बे समय से प्रदेश पुलिस को आधुनिक बनाने के प्रयास में लगे हैं। बजट में उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए छह सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके उपयोग से प्रदेश में 18 साइबर थाने तो खुलेंगे ही, साथ ही पुलिस के पास व्हीकल से लेकर अत्याधुनिक हथियार भी होंगे। इसके तहत 2020 में 56 मीडियम व्हीकल ;प्रिजन वैन स्वीकृत की गई थी। जिनको 10 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से गृह विभाग ने खरीदा है। सीएम योगी ने कहा कि 25 करोड़ आबादी के सुरक्षा और हित के लिए हमने पुलिस विभाग को आधुनिक बनाने के लिए अनेक कार्य किए हैं।
ये लोग मौजूद थे
इस अवसर पर जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति के साथ पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद तथा अपर पुलिस महानिदेशक कानून.व्यवस्था भी मौजूद थे।
Updated on:
18 Sept 2022 12:16 pm
Published on:
18 Sept 2022 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
