विधान सभा चुनाव 2022 में अब जयादा समय नहीं बचा है ऐसे में सभी पार्टियों का हर एक फैसला बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष केसव प्रसाद मौर्या का चुनाव लड़ना एक बेहतर और मजबूत फैसला हो सकता है।
सिराथू सीट पर पहले कमल खिला चुके है केशव प्रसाद मौर्य - विधान सभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य के लिए जारी की गयी सीटों में सिराथू विधानसभा सीट एक महत्त्वपूर्ण पक्ष साबित हो सकता है। विधानसभा चुनाव 2012 में केशव प्रसाद ने विधान सभा चुनाव में यहाँ से कमल का फूल खिलाया था। 2012 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी BJP ने सिराथू सीट पर 9,863 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में केशव प्रसाद को 57,926 वोट मिले थे। उनके दावेदार बसपा के आनंद मोहन थे जिन्हें 48,063 वोट मिले थे।
विधानसभा चुनाव 2012 में सिराथू सीट पर कुल 58.88 प्रतिशत मतदान हुआ था।