25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Monsoon Session: 3 अगस्त से गूंजेगा यूपी का सदन! पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

UP Vidhan Sabha Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा। विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की।
2 min read
Google source verification
cm yogi

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गर्मी अब और बढ़ने वाली है। विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा और यह चार दिन तक चलेगा। पहले दिन आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया जाएगा। इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है।

हंगामेदार होगा यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र

यह सत्र छोटा हो सकता है, लेकिन बहस काफी तीखी होने वाली है। विपक्ष ने पहले से ही तैयारी कर ली है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल पेपर लीक, दिल्ली में छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले हैं। कानून व्यवस्था और आम जनता की समस्याओं को भी सदन में उठाया जाएगा।

अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार

सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में लाए जाएंगे। संभल मामले की न्यायिक जांच रिपोर्ट भी सदन में रखी जा सकती है। साल 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बजट खास माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट ने सत्र बुलाने का फैसला पहले ही कर लिया था। संविधान के नियम के मुताबिक दो सत्रों के बीच छह महीने से ज्यादा का अंतर नहीं हो सकता, इसलिए यह सत्र जरूरी था।

आर-पार के मूड में विपक्ष

विपक्षी पार्टियां मान रही हैं कि इस मौके पर वे सरकार की कई कमजोरियों को उजागर कर सकती हैं। खासकर युवाओं को परेशान करने वाले पेपर लीक के मुद्दे पर वे जमकर हमला बोलने वाले हैं। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चोरी के आरोप भी विपक्ष के हथियार बन सकते हैं।

दूसरी तरफ सरकार अपने कामों को सदन के सामने रखने की तैयारी में है। विकास कार्यों, योजनाओं और कानून व्यवस्था पर बेहतर प्रदर्शन का दावा किया जाएगा। हालांकि सत्र छोटा है, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे की वजह से यह काफी सुर्खियों में रहेगा। यूपी की सियासत में मानसून सत्र हमेशा से दिलचस्प रहा है और इस बार भी उम्मीद है कि सदन में जोरदार बहस देखने को मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग