31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP ATS ने इन दो खुंखार आतंकियों को दबोचा, कश्मीर में पहुंचाते थे हथियार, करते थे दहशत की फंडिंग

कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने वाले दो आतंकियों को यूपी एटीएस ने दबोचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dhirendra Singh

•

Updated: 12 Feb 2018, 1:01 PM IST

UP ATS

UP ATS

लखनऊ. यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने जम्मू कश्मीर में आतंकियों की मदद करने वाले तीसरे आतंकी को गिरफ्तार किया है। लखनऊ से शेख अली अकबर की गिरफ्तारी के बाद अब यूपी एटीएस ने बिहार के गया से आंतकी मोहम्मद अनवर और मोहम्मद शामी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों का संबंध जम्मू कश्मीर में छिपे आतंकियों से बताया जा रहा है।

कश्मीर में आतंकियों को पहुंचा रहे थे फंड
यूपी एटीएस ने 5 फरवरी को लखनऊ से आतंकी शेख अली अकबर को गिरफ्तार किया था। जो कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों को पैसों के बदले हथियार पहुंचा रहा था। एटीएस ने कोर्ट में शेख को पेश करने के बाद रिमांड ली। रिमांड में पूछताछ के दौरान बिहार में छुपे उसके दो साथी मोहम्मद अनवर और मोहम्मद शामी के बारे में बता चला। जो कि बिहार के गया में छुपे थे। एटीएस ने बिहार पहुंच छापेमारी कर मोहम्मद अनवर और मोहम्मद शामी को गिरफ्तार किया। एटीएस के मुताबिक यह दोनों आतंकियों को फंड पहुंचाने का काम कर रहे थे।

पाकिस्तान में हो रही थी बातचीत
एटीएस के मुताबिक मोहम्मद अनवर की लगातार कश्मीर, पाकिस्तान और मुबंई में बातचीत चल रही थी। आशंका है कि वह इन जगहों पर आतंकी ग्रुप के लोगों से बात कर रहा था। वहीं एटीएस इन दोनों आतंकियों को रिमांड पर लेकर जल्द बड़े खुलासे करने की तैयारी में है।

कश्मीर में पकड़े गए आतंकियों से मिली कड़ी
आईजी असीम अरुण के मुताबिक लखनऊ में पकड़े गए आतंकी शेख़ अली अकबर के बार में सूचना कश्मीर से मिली थी। वह हाल में चार आतंकियों को पकड़ा गया था। गिरफ्तार आतंकियों ने गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के शेख़ अली अकबर नाम लिया था। जो कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों को हथियार सप्लाई करता था। पाकिस्तान में बैठे आतंकी ग्रुप ने शेख़ अली अकबर को ट्रेनिंग के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही इसे गिरफ्तार कर लिया गया।