28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP संगठन में फेरबदल को लेकर ताजा अपडेट; 50 फीसदी नए चेहरों को मिलेगा मौका! यूपी में बदले जाएंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष?

BJP organization Change Update In UP: BJP संगठन में फेरबदल को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। 50 फीसदी नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

May 28, 2026

up bjp major organizational change news will regional presidents also be changed know latest update lucknow

BJP संगठन में फेरबदल को लेकर ताजा अपडेट। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

BJP organization Change Update In UP: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी कर रही है। लंबे समय से लंबित संगठनात्मक फेरबदल को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी राज्य स्तर से लेकर क्षेत्रीय इकाइयों तक व्यापक बदलाव करने की योजना बना चुकी है।

राज्य नेतृत्व में 50 फीसदी बदलाव संभव

जानकारी के अनुसारबीजेपी राज्य इकाई के शीर्ष नेतृत्व में करीब 50 प्रतिशत तक बदलाव कर सकती है। पार्टी सूत्रों की मुताबिक, पार्टी नए चेहरों को मौका दे सकती है। यह पूरी कवायद आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर की जा रही है, ताकि संगठन को ज्यादा आक्रामक और चुनावी दृष्टि से मजबूत बनाया जा सके।

दिल्ली में हुई अहम बैठक, केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी गई रिपोर्ट

हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ विस्तृत बैठक की।

पंकज चौधरी ने सौंपे सुझाव और रिपोर्ट

बैठक के दौरान पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन से जुड़ी पूरी रिपोर्ट और बदलाव से संबंधित सुझाव केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिए। माना जा रहा है कि इन्हीं सुझावों के आधार पर जल्द नई टीम का गठन किया जाएगा।

सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले जा सकते हैं

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की सभी 6 क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। पार्टी कुछ पुराने क्षेत्रीय अध्यक्षों को प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी भी दे सकती है।

नए अध्यक्ष खुद तैयार करेंगे अपनी टीम

बताया जा रहा है कि नए क्षेत्रीय अध्यक्षों को अपनी टीम चुनने की छूट दी जाएगी, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिल सके।

प्रदेश कार्यकारिणी में भी बड़े बदलाव के संकेत

पार्टी सूत्रों की माने तो प्रदेश कार्यकारिणी में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी है। इसमें 18 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 16 सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कई अहम पद शामिल हैं।

सातों मोर्चों को भी मिलेंगे नए अध्यक्ष

भाजपा के सातों मोर्चों — युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा — में भी नए अध्यक्षों की घोषणा जल्द की जा सकती है।

PDA फॉर्मूले के मुकाबले और बूथ मजबूती पर फोकस

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ युवा और सक्रिय नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बीजेपी विपक्ष के PDA फॉर्मूले का मुकाबला करने के लिए सामाजिक समीकरणों पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

दोहरी जिम्मेदारियां खत्म करने की तैयारी

कई नेताओं की दोहरी जिम्मेदारियां समाप्त की जा सकती हैं। लंबे समय से एक ही पद पर बने नेताओं को बदलने की भी तैयारी है, ताकि संगठन में नई सक्रियता लाई जा सके।

जिला स्तर पर पहले ही हो चुके हैं बदलाव

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी ने जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर बदलाव किए थे। करीब 95 संगठनात्मक जिलों में कई जिलाध्यक्ष बदले जा चुके हैं। अब पार्टी की नजर प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर के पुनर्गठन पर है।

2027 चुनाव के लिए संगठन को बनाया जाएगा और आक्रामक

बीजेपी का लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह चुनावी मोड में लाना है। पार्टी बूथ स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक मजबूत समन्वय स्थापित करना चाहती है।

चुनावी तैयारी को धार देने की रणनीति

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी संगठन को ज्यादा युवा, सक्रिय और आक्रामक बनाकर चुनावी रणनीति को और धार देना चाहती है, ताकि 2027 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग