18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति में आने पर स्वतंत्र देव सिंह ने बदला था अपना नाम, पत्रकारिता में आजनाया था हाथ

Swatantra Dev Singh बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष - पत्रकारिता से की थी करियर की शुरुआत

2 min read
Google source verification
swatantra dev singh

राजनीति में आने पर स्वतंत्र देव सिंह ने बदला था अपना नाम, पत्रकारिता में आजनाया था हाथ

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उन्हें इस पद के लिए नियुक्त किया। स्वतंक्ष देव सिंह हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी रहे हैं। राजनीति में स्वतंत्र देव सिंह का करियर अव्वल रहा है। कभी उनका नाम सीएम पद के दावेदारों में भी शामिल हुआ था। 1984 में स्वतंत्र देव सिंह ने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। लेकिन राजीनि में आने से पहले स्वतंत्र देव सिंह पत्रकार थे।

स्वतंत्र देव ने अपने करियर की शुरूआत पत्रकारिता से की थी। छात्र राजनीति के बीच वह 1989-90 में स्वतंत्र भारत नामक अख़बार से जुड़े। बुंदेलखंड के छोटे से जिले उरई में वह इस अखबार के संवाददाता के तौर पर काम करते थे, लेकिन पत्रकार के तौर पर वह सफल नहीं हुए। कॉलेज में छात्र संघ चुनाव हारे। 2012 में एमएलए इलेक्शन भी बुरी तरह से हारे।

कांग्रेस सिंह से बने स्वतंत्र देव सिंह

कम ही लोगों को पता होगा कि स्वतंत्र देव सिंह ने सिर्फ अपना करियर ही नहीं बल्कि नाम भी बदला है। उनका नाम पहले कांग्रेस सिंह था। इससे संघ को बहुत कन्फ्यूजन होता था। इसलिए संघ ने उनका नाम बदलकर स्वतंत्र देव सिंह कर दिया। यह नाम स्वतंत्र भारत अखबार से लिया गया है, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

स्वतंत्र देव सिंह ने करीब 3 साल पत्रकारिता की। इसी दौरान उन्होंने तब के उभरते हिंदूवादी नेता विनय कटियार का इंटरव्यू अखबार में पब्लिश करा दिया। इससे वह विनय कटियार के करीबी हो गए। 1992 में उन्होंने पूरी तरह से पत्रकारिता छोड़ दी और संगठन में कार्यकर्ता के रूप में उरई से झांसी आ गए।

ये भी पढ़ें:ये हैं भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, सीएम बनने का सपना रह गया था अधूरा, जब्त हो गई थी जमानत, अब सबसे पहले करेंगे ये काम