इससे पहले डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय (Mahendra Nath Pandey) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे, लेकिन हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में वे यूपी के चंदौल (Chandauli) से सांसद चुने गए थे, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था। हाल में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने लखनऊ में आकर सीएम योगी व अन्य वरिष्ठ नेताओं संग बैठक की थी। माना जा रहा है की इसी बैठक में स्वतंत्र देव सिंह के नाम पर मोहर लगाई गई है।