18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड के छात्रों का कल जारी होगी परिणाम, एक क्लिक में यहां दिखेगा रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result Date, UP Board result on upmsp.edu.in, upresults.nic.in: उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट कल यानि गुरुवार को जारी होने वाले हैं। इस बार परिणाम जारी करने के तरीके में बदलाव किया जा रहा है। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड 2022 के रिजल्ट को लेकर आने वाले एक दो दिनों में बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Snigdha Singh

Jun 08, 2022

UP Board Result 2022 Announced Date on Mobile Phone by UPMSP

UP Board Result 2022 Announced Date on Mobile Phone by UPMSP

UP Board result on upmsp.edu.in, upresults.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा रिजल्ट जारी करने के तरीकों में बदलाव किया गया है। अब रिजल्ट की सभी जानकारियों छात्रों को संदेश के माध्यम से प्राप्त होंगी। इसके लिए छात्रों को मात्र एक संदेश भेजना होगा। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस बार मूल्यांकन के बाद कुछ छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा कराई गई है। जिसके चलते परिणामों में देरी हो रही है। हालांकि अन्य छात्रों की परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन 10 मई से पहले ही समाप्त हो चुका था। छात्रों के मार्क्स अपलोडिंग का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। अगले सप्ताह के भीतर ही परिणाम जारी होने की उम्मीद है।

पिछले वर्षों की तुलना में शपथपत्र देने के एक सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाते थे। बोर्ड ने तरीख जारी करते हुए बताया कल यानि 9 जून को छात्रों का परिणाम जारी किया जाएगा। करीब दोपहर एक बजे तक जारी हो जाएगा। हालांकि पिछले साल कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी और सभी छात्र-छात्राओं को उनके एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर पास कर दिया गया था।

यह भी पढ़े - UP Board Result 2022: बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर, देर शाम तक जारी हो सकती है रिजल्ट की तारीख

यहां भेजना होगा संदेश मिलेगी जानकारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अब छात्रों को मोबाइल फोन पर जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए परीक्षार्थियों को अपने संदेश में UP 10 या 12 और रोल नंबर लिख‍कर इसे 56263 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां फोन पर उपलब्ध होने लगेंगी।

एक क्लिक में यहां आसानी से देख सकेंगे रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर जारी किए जाएंगे। यहां छात्र आसानी से होम पेज पर जाकर अपनी जानकारियों को भरकर सभी आवश्यक जानकारी ले सकते हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड द्वारा ली गई 10वीं क्लास की परीक्षा में 25, 25, 007 स्टूडेंट ने भाग लिया। इंटरमीडिएट यानी 12वीं में 22,50,742 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। इस तरह दोनों क्लासों को मिलाकर कुल 47,75,749 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है।

यह भी पढ़े - सातवीं के छात्रों ने चिट्ठी में लिखा अपना दुःख, प्रिंसिपल से कहा लड़कियां class में करती हैं ऐसी हरकतें