30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Result 2024: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कॉपियों को चेक करने का काम पूरा कर लिया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Apr 04, 2024

UP Board Result 2024

UP Board Result 2024

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की 2.85 करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हर बार की तुलना में इस साल के रिजल्ट जल्दी घोषित किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP Board 10th 12th Result 2024 Date) के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं।

साल 2023 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक घोषित कर दिए गए थे। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि इस साल 25 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करना हुआ आसान, रेलवे चलाएगा 42 समर स्पेशल ट्रेनें

1. यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

2. इसके बाद होमपेज पर यूपी बोर्ड इंटर या मैट्रिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

3. स्टूडेंट अपने रोल नंबर से लॉगिन करें।

4. इसके बाद यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिख जाएगा। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।