23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, सबसे पहले रिजल्ट पाने के लिए करें ये काम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र ऑनलाइन रोल नंबर से अपना परिणाम देख सकेंगे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Apr 23, 2026

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। इस बार परिणाम पिछले साल के मुकाबले तीन दिन पहले जारी हो रहा है, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होगा। रिजल्ट की घोषणा आज शाम 4 बजे की जाएगी। यह रिजल्ट निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. महेंद्र देव और परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी किया जाएगा।

छात्र-छात्राएं कहां देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं इसे ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए वे अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सिर्फ अपना रोल नंबर डालना होगा। इसके अलावा, कुछ प्लेटफॉर्म्स पर जन्मतिथि की जानकारी भी मांगी जा सकती है। ऑनलाइन रिजल्ट देखने की सुविधा से छात्रों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी और वे घर बैठे ही अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए छात्रों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।

रिजल्ट देखने के लिए जरूरी चीजें?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि पहले से तैयार रखें। यह जानकारी उनके एडमिट कार्ड पर दी गई होती है। रिजल्ट चेक करते समय किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड को अपने पास रखना जरूरी है।

12वीं की मार्कशीट में नई सुरक्षा व्यवस्था

इस बार यूपी बोर्ड ने 12वीं की मार्कशीट में एक खास बदलाव किया है। मार्कशीट पर एक विशेष मोनोग्राम लगाया जाएगा, जो धूप में लाल रंग का दिखाई देगा, जबकि छांव में इसका रंग बदल जाएगा। इस नई तकनीक का उद्देश्य मार्कशीट की नकली कॉपी बनने से रोकना है। बोर्ड ने यह फैसला बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए लिया है। इससे छात्रों की मार्कशीट अधिक सुरक्षित होगी और उसकी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट देखने के बाद छात्र-छात्राएं अपने अंक ध्यान से जांच लें। अगर किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो वे तुरंत संबंधित बोर्ड या स्कूल से संपर्क करें। साथ ही, आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें।