23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Cabinet Meeting : योगी कैबिनेट ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति समेत 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

UP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक के दौरान नई इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति-2022 के समेत कुल 30 अहम प्रस्तावों को पास किया गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Oct 13, 2022

up-cabinet-meeting-up-cabinet-approved-30-proposals.jpg

UP Cabinet Meeting in Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लखनऊ स्‍थ‍ित लोकभवन में यूपी कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें नई इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति-2022 के साथ कुल 30 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। कैब‍िनेट मंत्री स्‍वतंत्रदेव स‍िंह, सुरेश खन्ना और सूर्यप्रताप शाही ने बैठक के बाद बताया कि कैबि‍नेट की ये बैठक पूरी तरह से क‍िसानों के लिए समर्प‍ित रही है। इस दौरान बाढ़ का सामना करने वाले किसानों के हित में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

कैब‍िनेट मंत्री स्‍वतंत्रदेव स‍िंह, सुरेश खन्‍ना और सूर्यप्रताप शाही ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन व‍िभाग से जुड़े दो अहम प्रस्‍ताव भी कैबिनेट की बैठक में पास किए गए हैं। मथुरा के कोसीकलां में शनि परिक्रमा मार्ग बनाया जाएगा। इसके साथ ही 2022 ग्राम पंचायतों को स‍िंचाई की सुव‍िधा देने का प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है।

यह भी पढ़े - पति की हत्या करने वाली महिलाएं भी जेल में रख रहीं करवा चौथ का व्रत

यूपी कैबिनेट ने इन फैसलों को भी दी मंजूरी

- अमेठी में नई जेल बनाई जाएगी। वर्तमान में अमेठी के बंदियों को सुल्तानपुर जिला जेल में रखा जाता है।

- मथुरा के कोसीकला में शनि परिक्रमा मार्ग बनेगा, जो कि वन विभाग की 2.011 हेक्टेयर भूमि पर होगा।

- मथुरा में अकबरपुर जैत गांव स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस को पर्यटन सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग की 2.03 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को निशुल्क दी जाएगी।

- यूपी के किसानों को चना, मसूर और दलहन के बीज के साथ निशुल्क किट बांटी जाएंगी।

यह भी पढ़े -बाढ़ से कराह रहे पूर्वांचल के चार जिलों का दौरा करेंगे सीएम योगी

- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती विकास बोर्ड गठित होगा। कृषि मंत्री बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे।

- एक अक्टूबर से धान खरीद केंद्रों पर खरीदी शुरू की जाएगी। सामान्य धान की एमएससी 2 हजार 40 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान का मूल्य 2 हजार 60 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।