28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर सीएम योगी ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुपर पावर बनेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 26 May 2018, 11:57 AM IST

yogi adityanath

केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर सीएम योगी ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुपर पॉवर बनेगा भारत

लखनऊ. 26 मई, 2014 को सत्ता में आई मोदी कैबिनेट को चार साल पूरे हो गए हैं। उनके चार साल के कार्यकाल पूरा होने की खुशी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। सीएय योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी और पूरे मंत्रीमंडल को चार साल सफलता पूर्वक पूरे करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश की प्रगति में भारत सरकार का सहयोग रहा ह। इसके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं। 4 साल पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे मंत्रीमंडल को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारत सरकार के निर्देशन में यह देश सुपर पावर बन कर उभरेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी के चार साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने उन्हें बधाई दी है। अमित शाह ने कहा है कि दशकों से विकास से दूर रहे गरीब, पिछड़े, वंचित और किसानों के द्वार तक सरकार और उसकी जलकल्याणकारी योजनाओं को ले जाकर पूरे विश्व में भारत को गौरवान्वित करने वाली मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर उन्हें और उनके मंत्रीमंडल को बधाई दी।

चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पूरी कैबिनेट सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी उपलब्धियों के बारे में बात कर रही है।

पीयूष गोयल ने भी कही ये बात

केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले 4 साल में मोदी सरकार के नतृत्व में देश का विकास हुआ है। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर देश सशक्त हुआ है। इसी के साथ भ्रष्टाचार मुक्त सरकार पर भी लोगों का विश्वास बढ़ा है।

कांग्रेस पर हमला बोल

जहां पीएम मोदी के चार साल पूरा होने पर सीएम योगी ने उन्हें बधाई दी, तो वहीं कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 2019 में चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि कांग्रेस को हार की तैयारी कर लेनी चाहिए।