5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी कांग्रेस कार्यालय में कूछ यूं याद किए गए सरदार पटेल व इंदिरा गांधी

लौह पुरूष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयेाजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 31 Oct 2018, 10:20 PM IST

ggg

यूपी कांग्रेस कार्यालय पर कूछ यूं याद किए गए सरदार पटेल व इंदिरा गांधी

लखनऊ. लौह पुरूष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती व पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयेाजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरदार पटेल व इन्दिरा एवं के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता डाॅ. मंजु दीक्षित ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि हिमालय जैसे विशाल व्यक्तित्व के धनी भारत रत्न पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती उन्हें याद करने का यह क्षण न केवल कांग्रेस के लिए बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए गौरव की बात है। भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में बारदोली के नायक के रूप में उभरे पटेल ने आजादी के बाद अखण्ड भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान दिया। राष्ट्र उनके इस योगदान का हमेशा-हमेशा कृतज्ञता भाव से याद करता रहेगा।

राम कृषण द्विवेदी ने कहा कि भारत रत्न- पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जी जिन्होने पूरी दुनिया में अपने कार्यों से भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनायी। पड़ोसी मुल्क को दो भागों में विभाजित करके एक नये राष्ट्र बंगलादेश का निर्माण कराया तो भारत में गरीबी समाप्त करने के लिए श्वेत और हरित क्रान्ति के माध्यम से देश का कोई भी बच्चा दूध के अभाव में और देश का कोई भी नागरिक अन्न के अभाव में भूखा न रहे, भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में विकसित किया। 1974 में पोखरन परमाणु परीक्षण करके दुनिया को भारत का लोहा मनवाया। वहीं दूसरी तरफ 1983 में दिल्ली में आयोजित 93 देशों के गुटनिरपेक्ष राष्ट्रों की अध्यक्षता करके सम्पूर्ण विश्व को आयरन लेडी के रूप में देश और अपनी पहचान करायी।

डाॅ0 मंजु दीक्षित ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, विधायक आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चैधरी, पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।