16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में कांग्रेस का मिशन 403: महिला, किसान और अल्पसंख्यक सब साथ, लखनऊ में हुई पार्टी बैठक में अजय राय ने भरी हुंकार

UP Congress: कांग्रेस संगठन की बैठक पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ​कहा कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ता चाहे वे महिलाएं हों, पुरुष हों, किसान हों या अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्य सभी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
2 min read
Google source verification
ajay rai

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Ajay Rai UP Congress Meeting: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की बैठक में पार्टी ने मिशन 403 की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि महिला, किसान और अल्पसंख्यक सब एक साथ जुड़ रहे हैं। बैठक में अजय राय ने हुंकार भरते हुए बताया कि गांव-गांव के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। चाहे महिला हो, किसान हो या अल्पसंख्यक भाई, सब अपनी राय दे रहे हैं और संगठन को मजबूत बना रहे हैं। अजय राय ने कहा कि हम सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपनी जड़ें मजबूत कर रहे हैं। कार्यकर्ता डटे हुए हैं और मेहनत से काम कर रहे हैं। पार्टी अब हर बूथ तक पहुंच बनाने पर जोर दे रही है।

गठबंधन या सीट-शेयरिंग पर दिया ये जवाब

गठबंधन या सीट-शेयरिंग पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस पर राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला कर रहा है। यहां हम संगठन को मजबूत करके सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं। बाकी फैसले राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा कि क्या करना है, कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है और हम और कैसे मजबूत हो सकते हैं।

2027 में बनेगी कांग्रेस की सरकार

यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अगुवाई में हो रही बैठक पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारे प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम यहां आ गए हैं। आने वाले समय के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर लगातार बैठकें हो रही हैं। मुझे विश्वास है कि जल्द ही हर बूथ और हर कार्यकर्ता पार्टी को मज़बूत करने, कांग्रेस को आगे बढ़ाने और 2027 में सरकार बनाने में सफल होगा।

चंदा का पैसा चुरा रहे RSS और BJP के लोग

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि वे भगवान का पैसा चुरा रहे हैं। ये RSS और BJP के लोग हैं। इसका मतलब है कि सतीश महाना से जुड़े लोग भगवान का पैसा चुराने में पूरी तरह शामिल हैं और इस काम में मदद कर रहे हैं।

गोहत्या को लेकर बीजेपी पर उठाए सवाल

KGMU हॉस्टल मेस में मांसाहारी भोजन पर लगी रोक के बारे में अजय राय ने कहा कि ये हथकंडे मंदिर के चढ़ावे और दान के पैसे की चोरी से जुड़े घोटालों से ध्यान भटकाने के लिए अपनाए जा रहे हैं। मैं यह कहना चाहता हूं: गोहत्या पर रोक लगाना भी एक अच्छा फैसला होगा। BJP के लोग गोहत्या क्यों नहीं रोकते।