15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

ITI Youth Felicitation Ceremony Lucknow: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुरानी सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारी नौकरियां सिर्फ एक परिवार का अधिकार बन गई थीं। नौकरियां निकलती ही नहीं थीं, और जब भी वैकेंसी आती थीं, तो चाचा-भतीजे की जोड़ी पैसे वसूलने के लिए सामने आ जाती थी।
2 min read
Google source verification
Chief Minister Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo- IANS)

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके लिए सरकार की सोच साफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा युवा वर्ग है, लेकिन पहले के समय में युवाओं के लिए न शिक्षा ठीक थी, न स्किल डेवलपमेंट की कोई व्यवस्था। पहले एक ही परिवार का सरकारी नौकरियों पर कब्जा था।

पीएम मोदी का जताया आभार

स्किल डेवलपमेंट मिशन और आईटीआई में ट्रेनिंग पूरा करने वाले युवाओं के सम्मान समारोह में बोलते हुए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया कि 2014 में केंद्र में सरकार बनते ही स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय बनाया गया।

'बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता था, कोर्ट के मामलों में भी चलती थी घूसखोरी'

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी नौकरियां सिर्फ एक परिवार का अधिकार बन गई थीं। नौकरियां निकलती ही नहीं थीं और जब भी वैकेंसी आती थीं, तो चाचा-भतीजे की जोड़ी पैसे वसूलने के लिए सामने आ जाती थी। बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो सकता था। कोर्ट का मामला सुलझाने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती थी। उत्तर प्रदेश धीरे-धीरे एक 'बीमारू' राज्य बन गया था।

उन्होंने आगे कहा कि हमें प्रकृति और ईश्वर का सबसे बड़ा आशीर्वाद मिला है। हमारे पास मां गंगा, मां यमुना, मां सरयू, मां गोमती, राप्ती, नारायणी जैसी नदियां हैं- ये सभी नदियां उत्तर प्रदेश में हैं। दुनिया में किसी के पास पानी के इतने भरपूर संसाधन नहीं हैं। यह प्रकृति का आशीर्वाद है। और ईश्वर का आशीर्वाद- अयोध्या यहां है, काशी यहां है, मथुरा-वृंदावन यहां है।

सीएम योगी ने पुरानी सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले राज्य सरकार खुद प्रदेश के लिए अभिशाप बन गई थी। युवाओं में असुरक्षा का माहौल था। सरकारी नौकरियों पर एक परिवार का कब्जा था।

उन्होंने कहा कि अब बदलाव आया है। युवा स्किल सीख रहे हैं, ट्रेनिंग ले रहे हैं और अपनी मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि जब सरकार का नजरिया सही होता है तो अवसर सबके लिए बंटते हैं और प्रदेश तरक्की करता है।

युवाओं को बांटे प्रमाण पत्र

समारोह में कई युवाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। योगी सरकार स्किल डेवलपमेंट को बड़ी प्राथमिकता दे रही है ताकि युवा बेरोजगार न रहें और आत्मनिर्भर बन सकें।