4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन माह में पहली बार एक दिन में आए हजार से ज्यादा कोरोना मामले, नाइट कर्फ्यू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बयान

यूपी में कोरोना (Coronavirus) ने पकड़ी राफ्तार- केवल मार्च माह में ढाई गुना से ज्यादा बढ़े एक्टिव मामले- 2021 में पहली बार एक दिन में आए 1000 से ज्यादा मामले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 27 Mar 2021, 4:30 PM IST

Night curfew

Night curfew

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना (Coronavirus in UP) की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। हालात बेकाबू हो रहे हैं। शुक्रवार को तीन माह में पहली बार एक हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित (Corona cases) मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव (Corona active cases) मरीजों की संख्या अब छह हजार को पार कर गई है। इसमें सर्वाधिक कोरोना मरीज मार्च माह में ही आए हैं। प्रदेश में 28 फरवरी को 2,104 एक्टिव केस थे और अब यह संख्या बढ़कर 5,824 हो गई है, मतलब मार्च में ढाई गुना से भी ज्यादा मरीज बढ़े है।

ये भी पढ़ें- यूपी में एक दिन में आए 638 नए केस, लॉकडाउन-नाईट कर्फ्यू पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान

इस बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अटकले हैं, कि अप्रैल माह में उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लग सकता है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा साफ कह दिया है कि अभी प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे जो स्थिति होगी उसके आधार पर हमारे पास कई विकल्प हैं। फिलहाल होली के अवकाश के कारण सरकार ने केवल 31 मार्च तक सभी स्कूल व कॉलेज को बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर सभी कोर्ट दो अप्रैल तक बंद हैं। बता दें कि महाराष्ट्, पंजाब, केरल जैसे राज्यों के कुछ जिलों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू पहले ही लगा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- यूपीः बढ़ते कोरोना केस के चलते बदले नियम, यूपी आने वालों के लिए गाइडलाइन्स जारी

एक दिन में आए 1113 नए मामले-
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 1032 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, छह मरीजों ने जान गंवाई। जिससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8,779 तक पहुंच गई है। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि तीन महीने बाद कोरोना ने यूपी में एक हजार का आंकड़ा पार किया है। शनिवार को 1113 नए मरीज सामने आए। प्रसाद के मुताबिक प्रदेश में 5,824 एक्टिव मरीजों में 3,383 मरीज होम क्वॉरंटीन में हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक 5,96,698 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। प्रदेश में अब तक 6,11,301 लोगों के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है।