4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में एक दिन में आए 638 नए केस, लॉकडाउन-नाईट कर्फ्यू पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को प्रदेश भर में बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 23 Mar 2021, 10:03 PM IST

corona.jpg

covid

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को प्रदेश भर में बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं। 638 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, जो बीते तीन महीनों में सबसे बड़ी संख्या है। लखनऊ में स्थिति बेहद चिंताजनक है, जहां आज 232 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना की दूसरी लहर के खतरे को भांपते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditayanath) ने अहम बैठक बुलाकर सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही नई गाइडलान्स (Covid Guidelines) भी जारी की। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (Jay Pratap Singh) ने लॉकडाउन (Lockdown) पर बयान भी दिया।

एक टीवी चैनल से बातचीत में यह सवाल पूछे जाने पर कि अन्य राज्यों में जैसा नाइट कर्फ्यू व लॉकडाउन लगा दिया गया है, तो क्या उत्तर प्रदेश में भी ऐसी स्थिति आएगी है। इस पर जय प्रताप सिंह ने कहा कि अभी इस पर चर्चा नहीं हुई है, लेकिन मामले यूं ही बढ़ते गए, तो उसी समय इस पर फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- यूपीः बढ़ते कोरोना केस के चलते बदले नियम, यूपी आने वालों के लिए गाइडलाइन्स जारी

3,844 सक्रिय केस-

एसीएस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,844 है। पिछले 24 घंटों में 1,19,470 कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। संक्रमण से अब तक 8,764 लोगों की मृत्यु हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 5,96,101 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि जिनका टीकाकरण होना है, वे अपना टीकाकरण कराएं। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,19,470 सैम्पल की जांच की गई। अब तक कुल 3,38,35,134 सैम्पल की जांच की गई है।

ये भी पढ़ें- कोरोनाः लखनऊ में तत्काल पुरानी व्यवस्था हुई लागू, डीएम ने जारी की नई गाइडलाइन्स, इन पर लगेगा प्रतिबंध

बीते एक हफ्ते से बढ़ रहे मामले-

उत्तर प्रदेश में बीते दस दिनों से कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रविवार (14 मार्च) को 178, सोमवार को 151, बुधवार को 261, गुरुवार को 321, शुक्रवार को 393 व शनिवार को 442 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को भी 496 के मामले आए हैं। सोमवार को कोरोना के 542 नए मामले आए थे।