3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोनाः यूपी में एक दिन में दोगुना लोग हुए संक्रमित, आए 2600 नए मामले, इस जिले में आए 900 केस

उत्तर प्रदेश में कोरोना (Coronavirus in UP) की रफ्तार आज दोगुना हो गई। एक दिन में 2600 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 1 Apr 2021, 8:46 PM IST

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना (Coronavirus in UP) की रफ्तार आज दोगुना हो गई। एक दिन में 2600 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई। यह बुधवार को आए 1230 मामले से 1370 मामले ज्यादा हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 2,600 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 5,99,045 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। यह आंकड़े डराने वाले हैं। कोरोना का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। ऐसे में लापरवाही और ढिलाई लोगों को भारी पड़ सकती है। बीते 24 घंटों में 9 लोगों की मौत भी हुई है। जबकि केवल 510 लोग स्वस्थ होर डिस्चार्ज हुए हुए हैं। प्रदेश में 11,918 एक्टिव मामले हैं।

यूपी में कोरोना का सबसे बड़ा केंद्र लखनऊ ही है। केवल यहां गुरुवार को 900 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले तक चार सौ के करीब मामले सामने आ रहे थे।

ये भी पढ़ें- यूपी में कोरोना की चपेट में नेता से लेकर अफसर तक, कोई नहीं बच रहा, दो दिनों में आए 2814 नए मरीज

5,000 केन्द्रों पर हो रहा वैक्सीनेशन-
प्रदेश में बुधवार को एक दिन में कुल 1,24,135 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 3,49,22,434 सैम्पल की जांच की गई है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,88,839 क्षेत्रों में 5,15,980 टीम दिवस के माध्यम से 3,16,45,240 घरों की 15,35,51,766 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में भी 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। यूपी में 5,000 केन्द्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अमित मोहन प्रसाद ने सभी से अपील की कि जो लोग 45 वर्ष से अधिक हैं, वह सभी कोविड सेंटर पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं।

ये भी पढ़ें- यूपी में जिलाधिकारी भी हुए कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप