3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में कोरोना की चपेट में नेता से लेकर अफसर तक, कोई नहीं बच रहा, दो दिनों में आए 2814 नए मरीज

- कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह कोरोना संक्रमित- ललितपुर के जिलाधिकारी कोरोना संक्रमित- पीजीआई डायरेक्टर भी नहीं रहे अछूते
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 30 Mar 2021, 1:47 PM IST

corona.jpg

Corona

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना (Coronavirus in UP) ने बड़ी छलांग लगाई। कुल 1446 लोग संक्रमित मिले। यह शनिवार को मिले 1061 मामलों से 385 मामले ज्यादा थे। हालांकि सोमवार को मामलों में कुछ गिरावट देखने को मिली और 1368 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। बीते तीन-चार महीनों में इतनी बड़ी संख्या में मामले सामने नहीं आए थे। दिन पर दिन बढ़ता कोरोना का संक्रमण आम जनता को ही नहीं, नेता व अफसरों को भी प्रभावित कर रहा है। जिन लोगों पर जनता को कोरोना से बचाने की जिम्मेदारी है, वे ही संक्रमित हो रहे हैं।

रविवार को ललितपुर के जिलाधिकारी (Lalitpur DM) ए दिनेश कुमार (A Dinesh Kumar) में कोरोना की पुष्टि हुई। तो उधर कांग्रेस (Congress) के एमएलसी दीपक सिंह (Deepak Singh) की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टर तो स्कूल के अध्यापक व कर्माचारी भी बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। जिन डॉक्टरों को कोरोना हुआ है, उनमें से कुछ को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज भी लग चुकी थी। हालांक वह शोध का विषय है, लेकिन जिस रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए सरकार व स्वास्थय विभाग की चिंताएं बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें- कोरोनाः यूपी में लगातार तीसरे दिन आए एक हजार से ज्यादा मामले, सीएम योगी ने होली को लेकर जारी किए यह आदेश

एमएलसी दीपक सिंह कोरोना पॉजिटिव-
कांग्रेस से विधान परिषद के सदस्य दीपक सिंह भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। दीपक सिंह ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि मुझे बुखार था। अभी टेस्ट करवाया तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं बिल्कुल ठीक हूं, अपने घर में आइसोलेट हूं। कोरोना के पहले चरण में कई गंभीर मरीजों के साथ घंटो रहा पर पॉजिटिव नहीं हुआ, शायद यह दौर खतरनाक है, मेरे संपर्क में आए लोग अपना ख्याल रखें और जांच करवा लें।

ये भी पढ़ें- जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, एक दिन में आए 17 नए मरीज, नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन

वैक्सीन लगवाने के बाद डॉक्टर संक्रमित-
बीते सप्ताह राजधानी लखनऊ में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी सिविल अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नितिन मिश्रा कोरोना संक्रमित हो गए। यूपी में ये इस तरह का पहला केस था। नितिन ने 16 मार्च को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी। आखिरी डोज लगवाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। 20 मार्च को उन्होंने कोरोना जांच कराई जिसकी 21 मार्च रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह 16 जनवरी को पीजीआई अस्पताल के निदेशक डॉक्टर आरके धीमान ने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था। उसके बाद उन्होंने दूसरा टीका भी लगवाया था। और वह भी कोरोना संक्रमित हो गए।

जिलाधिकारी हुए संक्रमित-
रविवार को ललतिपुर के जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच कराई गई थी जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी होम आइसोलेट हो गए। इस दौरान वह किसी प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे व पूर्ण रूप से आराम करेंगे।