3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, एक दिन में आए 17 नए मरीज, नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन

- कहीं न कहीं जिम्मेदारों की बेरुखी और बड़ी चूक का परिणाम हैं बढ़ते कोरोना मरीज...- दो सप्ताह पहले आयोजित प्रदर्शनी मेले के साथ-साथ सार्वजनिक आयोजनों और स्थलों पर उड़ाई गई जमकर कोविड नियमों की धज्जियां- कोविड नियमों की शर्त के साथ अनुमति के नियमों को ताक पर रखकर आयोजित हुए सार्वजनिक कार्यक्रम- महामारी से पूर्व में हुई 47 मौतों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 58
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 27 Mar 2021, 9:02 PM IST

Lalitpur Mela

Lalitpur Mela

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

ललितपुर. जनपद में एक बार फिर लगातार दूसरे दिन कोरोना (coronavirus) का विस्फोट हुआ। यदि कहें कि यह जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही और कहीं ना कहीं हुई चूक का नतीजा है, तो गलत नहीं होगा। जनपद में कई जगह कोविड-19 के नियमों को ताक पर रखकर कई सार्वजनिक कार्यक्रम मेला प्रदर्शनी आदि आयोजित किए गए। ऐसे सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 का पालन करने की शर्त के अनुसार प्रदान की गई थी, लेकिन आयोजन समिति ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्ण तरह पालन नहीं किया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कोविड-19 के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुई देखी गई। जिसका दुष्परिणाम अब जनपद वासियों को दूर तलक भुगतना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- तीन माह में पहली बार एक दिन में आए हजार से ज्यादा कोरोना मामले, नाइट कर्फ्यू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बयान

नियम का पालन करवाने में असफल-

जनपद में लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान 17 मरीजों की पुष्टि हुई है जिनमें से शहरी क्षेत्र के 16 और एक तालबेहट कस्बे का मरीज सम्मिलित है। जनपद में करीब एक साल बाद जिला प्रशासन की सशर्त अनुमति से आयोजित शिल्प मेले में कोविड 19 के नियमों का पूर्णतः पालन नहीं किया गया। हां, मेला प्रशासन ने इतना जरूर किया कि जब भी किसी अधिकारी कर्मचारी के आने की सूचना मिली तो वहां पर नियमों का पालन करवाने का प्रयास जरूर किया गया, लेकिन उसमें भी वह पूर्णता सफल नहीं हुए।

इसके साथ ही मडावरा और तालबेहट में भी ऐसे ही मेलों का आयोजन किया गया था। हालांकि महामारी के मरीजों को बढ़ता देख जिला प्रशासन ने अनुमति समाप्ति की तारीख से 3 दिन पूर्व ही उक्त सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति रद्द करने की बात कही थी। ऐसे मेलों में उड़ाई गई कोरोना नियमों की धज्जियों की खबरों को अखबार चैनल और सोशल मीडिया के माध्यम से खबरें प्रकाशित कर अधिकारियों तक पहुंचाया गया। तो कई तथा कथित ऐसे लोग आयोजकों की वकालत करते नजर आए जिनकी ऐसे कार्यक्रमों में किसी न किसी रूप में भागीदारी रही है।

ये भी पढ़ें- यूपी में कोरोना के नए अफ्रीकी स्ट्रेन की दस्तक, इन जिलों में मिले संक्रमित, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 17 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके साथ जनपद में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 58 पहुंच गई है। जिनमें से शहरी क्षेत्र के अंतर्गत अटा मंदिर के पीछे 3 मरीज, बैंक कॉलोनी चांदमारी में 3 मरीज, चौबियाना ख़िरकापुरा में 3 मरीज, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सिविल लाइन में 3 मरीज, नवीन गल्ला मंडी के पास 2 मरीज, 2 मरीज गांधीनगर और एक मरीज कस्बा तालबेहट का सम्मिलित है। जबकि पिछले 24 घंटों में किसी भी मरीज के स्वस्थ होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। स्वास्थ विभाग द्वारा अब तक 367767 मरीजों की जांच की जा चुकी है।

इस महामारी की चपेट में आकर पूर्वर्ती समय में 47 संदिग्ध मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इतना सब होने के बाद आप भी जनपद में महामारी के नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। आम जनमानस इस महामारी के प्रति काफी लापरवाही दिखाई दे रहा है। जिसका दुष्परिणाम यह है कि लगातार मरीज निकल कर सामने आ रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को महामारी के प्रति जागरूक कर रहा है और कोविड-19 नियमों के पालन करने की सलाह दे रहा है ताकि महामारी फैलने से रोके और आप भी महामारी की चपेट में आने से बच सकें।