3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोनाः यूपी में लगातार तीसरे दिन आए एक हजार से ज्यादा मामले, सीएम योगी ने होली को लेकर जारी किए यह आदेश

बीते तीन दिनों से एक-एक हजार से ज्यादा लोग कोरोना (Coronavirus) की चपेट में आ रहे हैं और यह आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 28 Mar 2021, 4:19 PM IST

yogi adityanath

डब्लूएचओ ने यूपी में कोरोना प्रबंधन की तारीफ की।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. कोरोना फिर से उत्तर प्रदेश (Coronavirus in UP) को तीन माह से पहले वाली स्थिति में ले आया है। बीते तीन दिनों से एक-एक हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं और यह आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। होली के पर्व को लेकर यूपी सरकार ने अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। हालांकि त्योहार के सीजन में बाजारों में प्रशासन की वह सख्ती और लोगों की सजगता देखने को नहीं मिल रही है, जिसकी जरूरत है। अधिकांश लोग सोशल डिस्टेंसिंग व फेस मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दोबारा अपील की है लोग होली मनाएं पर कोरोना गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर निगरानी रखने, मास्क व समाजिक दूरी का पान करने के लिए जिलाधिकारियों व पुलिस विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, एक दिन में आए 17 नए मरीज, नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन

लखनऊ में सर्वाधिक खतरा-
उत्तर प्रदेश में शनिवार को 1061 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। लखनऊ में हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मामले कम आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वायरस ने 273 लोग संक्रमित हुए हैं, तो वहीं तीन लोगों की जान चली गई। इससे पहले शुक्रवार को 347 मरीज पाए गए थे और एक मौत हुई थी। गुरुवार को चार की मौत हुई थी। यानी कि तीन दिनों में कोरोना से आठ की मौत हुई है। वहीं, कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1856 है। संगम नगरी प्रयागराज में कोरोना के80 नये मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। वहीं बस्ती में 22 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिवआई है। इनमें आबकारी विभाग के 9 कर्मचारी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी में कोरोना के नए अफ्रीकी स्ट्रेन की दस्तक, इन जिलों में मिले संक्रमित, मचा हड़कंप

इन जिलों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार-

जिन जिलों में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है, उनमें कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, शाहजहांपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, झांसी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, उन्नाव, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद और बलरामपुर शामिल है। प्रदेश में अब तक कुल 6.12 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें 5.96 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 3.44 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।