लखनऊ. अटल बिहारी वाजपेयी का न सिर्फ उत्तर प्रदेश से बल्कि यहां नेताओं से भी गहरा नाता रहा है। यहां ने नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं साथ ही उनसे जुड़े तमाम किस्से भी याद किए। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि साल 2006 में कपूरथला में अटल जी ने आखिरी सभा की थी। उसके बाद उन्होंने लखनऊ में कोई जनसभा नहीं की। उन्होंने बताया, 'मुझे मेयर पद के लिए नामित किया गया था। उन्होंने मुझे खड़ा कर दिया, और बोले- बोलो-बोलो. इसके बाद अटलजी खड़े हुए.डॉ शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि अटलजी का एक शब्द पूरी चर्चा का विषय बन जाता था। उन्होंने कहा-'आप लोग नारा लगाते हैं, आपका नेता कैसा हो, अटल बिहारी जैसा हो." तो भीड़ ने कहा हां. इसके बाद अटलजी ने कहा मैं अपने आपको इसमें दिनेश शर्मा देखता हू।