
Flood in UP
UP Flood: मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार और बुधवार को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
18 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। वर्तमान में प्रदेश में बाढ़ का खतरा कम हो गया है। उफनती नदियों का जलस्तर या तो घट रहा है या स्थिर है। फिलहाल, प्रदेश के छह जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सीतापुर में गोमती, बलिया में सरयू, आजमगढ़ में घाघरा, हरदोई में गर्रा और मऊ में सरयू ने खतरे के निशान को पार कर लिया है।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में बाढ़ के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति लापता है। मृतकों में से चार सिद्धार्थनगर के हैं, जबकि गोरखपुर के एक व्यक्ति की राप्ती नदी में डूबने से जान चली गई। इसके अलावा, एक व्यक्ति तालाब में नहाते समय डूब गया, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
Published on:
15 Jul 2024 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
