UP Free Ration KYC Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को समय-समय पर अपने राशन कार्ड की केवाईसी करानी होती है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि राशन सही व्यक्ति तक पहुंचे और फर्जीवाड़ा रोका जा सके। सरकार ने पाया कि कई अपात्र लोग भी योजना का लाभ ले रहे थे, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को राशन मिलने में परेशानी हो रही थी। इसलिए सरकार ने अब केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है।