
लखनऊ. थाईलैंड के बैंकॉक में 8 मई से 17 मई के बीच होने जा रहे MISS TOURISM QUEEN INTERNATIONAL में यूपी की राजश्री सिन्हा भारत का नेतृत्व करेंगी। राजश्री को मिस इंडिया टूरिज्म क्वीन चुना गया है। लखनऊ में 19 अप्रैल को उन्हें ये टाइटल दिया जाएगा। लखनऊ की रहने वाली राजश्री फिलहाल इलाहाबाद में पढ़ती हैं और अपनी बहन के साथ मेक-अप लर्निंग एकेडमी भी चलाती हैंं। बता दें कि साल 2011 में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मिस टूरिज्म क्वीन इंटरनेशनल टाइटल जीता था। अब राजश्री से भी सबको काफी उम्मीदे हैं। कई देश की ब्यूटी क्वींस इसमें हिस्सा ले रही हैं।
जीते हैं कई अवॉर्ड
राजश्री ने इससे पहले भी कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में यूपी का नाम रोशन किया है। बीते दिनों उन्होंने सेनोरिटा इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिल टैलंटेड का अवॉर्ड जीता थी । यह कॉम्पिटिशन पुणे में आयोजित किया गया था। राजश्री ने मिस दीवा कॉम्पिटशन के दौरान भी फाइनल ऑडिशन राउंड तक का सफर तय किया था। इसके अलावा मिस इंडिया में भी यूपी को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं।
लॉ स्टूडेंट है राजश्री
राजश्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में लॉ स्टूडेंट हैं। वह इलाहाबाद में मेक-अप लर्निंग एकेडमी अपनी एकेडमी भी चलाती हैं। इस एकेडमी में दो दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स को राजश्री ट्रेन करती हैं।हाल ही अपने मेक-अप एकेडमी के लिए दुबई में अवॉर्ड भी मिला था। उनका लक्ष्य है कि अपनी एकेडमी को ऊंचाइयों तक पहुंचाना। इसके अलावा राजश्री का लगावा जानवरों के प्रति भी काफी है। उनकी इच्छा है कि वह कॉम्पिटिशन जीत कर जो भी कैश मनी पाएं उसे जानवरों से जुड़ी संस्थाओं को दें।
योग है खूबसूरती का राज
अपने फिटनेस के बारे में राजश्री ने बताया कि यह योग का ही नतीजा है। वह रोजाना योग करती हैं। बिना जिम जाए उन्होंने परफेक्ट फिगर डेवलेप कर लिया है। उनका मानना है कि अगर सही रूटीन फॉलो किया जाए तो परफेक्ट बॉडी बन सकती है। राजश्री का इंटरनेशनल लेवल पर टाइटल जीतने का है। इसके अलावा वह यूपी में मॉडलिंग की तरफ रुझान रखने वाले स्टूडेंट्स को ग्रूम करना चाहती हैं। उनकी ख्वाइश है कि वह मॉडलिंग और मेक-अप से जुड़ा नेशनल लेवल का इंस्टि्टयूट खोल सकें। उनके मुताबिक यूपी में यंगस्टर्स को सही गाइडेंस की जरूरत है। उनमें बहुत टैलंट है उसी को पॉलिश करना है।
सुष्मिता को मानती हैं आइडल
5.8 इंच लंबी राजश्री सुष्मिता सेन को अपना आइडल मानती हैं। इसके अलावा उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कंगना रनावत हैं वहीं एक्टर के तौर पर उन्हें रणदीप हुड्डा पसंद है। राजश्री के मुताबिक अगर मौका मिला तो वह भी रणदीप के साथ बड़े पर्दे पर काम करना चाहेंगी। वहीं विदेशी एक्ट्रेस में उनकी पसंद इमा वॉटसन हैं। वहीं उनकी फेविरट मॉ़डल टायरा बैंक्स हैं।
पढ़ाई के दौरान खोली एकेडमी
राजश्री ने इलाहाबाद पढ़ाई के दौरान अपनी बहन के साथ मेक-अप एकेडमी भी खोल ली। इसी दौरान उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स में हिस्सा लेना शुरू किया। उनका सिलेक्शन मिस इंडिया कोलकाता में हुआ। वहां उन्होंने टॉप 16 तक का सफर तय किया। इसके अलावा पिछले साल उन्होंने मिस दीवा में भी हिस्सा लिया था लेकिन वह उसमें दूसरे राउंड तक ही पहुंच पाईं थीं। इस बार राजश्री को उम्मीद है कि वह टाइटल जरूर जीतेंगी।
Published on:
15 Apr 2018 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
