लखनऊ

योगी सरकार की नेक पहल, कोरोना से अनाथ हुई बेटियों की शादी कराएगी सरकार, यह होंगे पात्र

- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत की जाएगी मदद

2 min read
Aug 14, 2021
CM yogi

लखनऊ. यूपी सरकार अब कोरोना (UP corona update) से अनाथ हुई बेटियों की शादी कराएगी। सरकार की सराहनीय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (CM Bal Seva Yojna) के तहत इस नेक काम को अंजाम दिया जाएगा। जिन बेटियों ने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है, यूपी सरकार उनका सहारा बनेगी। बेटियों की शादी की उम्र होने पर सरकार उन्हें एक लाख एक हजार रुपए भी देगी। सरकार प्रत्येक जिलें में बेसहारा हुई बेटियों का डाटा तैयार कर रही है। इसके अतिरिक्त सरकार खाने, पीने व पढ़ाई-लिखाई के लिए मदद का पहले ही ऐलान कर चुकी है।

यह उम्र होनी अनिवार्य-
बेटियों की शादी के लिए रुपए जिला प्रोबेशन के माध्यम से दिए जाएंगे। पूर्व में केवल बेटियों को भरण पोषण, शिक्षा व चिकित्सा के लिए योजना का ऐलान किया गया था, लेकिन अब बाल सेवा योजना के तहत उन बेटियों को चयनित किया जा रहा है, जो बालिग हो रही है। शादी की तारीख पर वधू की उम्र 18, तो वर की 21 होनी अनिवार्य है। वहीं आवेदन के लिए लाभार्थी और अभिभावक की तस्वीर समेत पूर्ण आवेदन पत्र जरूरी है। साथ ही माता-पिता या वैध संरक्षक का मृत्यु प्रमाण पत्र भी होना अनिवार्य है।

जिलों में शुरू हुई समीक्षा-
जिलों में योजना की समीक्षा भी शुरू हो गई है। मिर्जापुर में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में योजना (सामान्य) के अन्तर्गत बने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली। इसमें टास्क फोर्स की सदस्य सचिव/जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता या दोनों की मृत्यु कोविड या दूसरे कारणों से हुई है, वे बच्चे इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसमें उनके अभिभावकों की वार्षिक आय तीन लाख से कम होनी चाहिए। बच्चों की उम्र 0-18 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं जिन बच्चों की उम्र 18-23 वर्ष के बीच है व उनके माता-पिता को कोरोना काल में मृत्यु हुई है और वे 12वीं पास कर उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हुए वह भी इस योजना के पात्र होंगे।

Published on:
14 Aug 2021 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर