11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल राम नाईक ने ईवीएम को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- सवाल खड़े हुए, लेकिन…

शुक्रवार को राजधानी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने ईवीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jan 25, 2019

UP governor inaugurated Photo exhibition of Priya Kumar

UP governor inaugurated Photo exhibition of Priya Kumar

लखनऊ. शुक्रवार को राजधानी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने ईवीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए व चुनौती दी, लेकिन कोई भी उसे गलत साबित नहीं कर पाया। शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्टान में भारत निर्वाचन आयोग ने 9वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया। इसमें राज्यपाल मुख्य अतिथि रहे।

ये भी पढ़ें- भाजपा छोड़कर यह दिग्गज नेता जा सकता है कांग्रेस में, प्रियंका गांधी ले सकती हैं फैसला

उन्होंने कहा कि युवाओं में उत्साह बढ़ा है और इससे चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है। राम नाईक ने कहा कि जब पर्ची पर वोट डलता था तो बूथ कैप्चरिंग की बात चलती थी। अब वो दिन चले गए हैं। अब अधिक निष्पक्ष चुनाव होता है। ईवीएम को चुनौती दी गई, लेकिन कोई इसे गलत साबित नहीं कर पाया। विदेश में भी किसी ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए, लेकिन वहां पर भी यह गलत साबित नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें- सुभासपा-अपना दल के साथ 2019 चुनाव लड़ने को लेकर राजनाथ सिंह ने कही बड़ी बात, कहा- यूपी के गठबंधन के हमारे....

यह लोग हुए सम्मानित-

इस दौरान राम नाईक ने हरदोई DM पुलकित खरे को राज्य स्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं 10 नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड दिया। इसी के साथ बेहतर निर्वाचन कार्य के लिए कई जिलों को डीएम को राज्यपाल ने सम्मानित किया। इनमें इटावा, हरदोई, ललितपुर, आजमगढ़, महोबा, बांदा के जिलाधिकारी शामिल थे। वहीं छह जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।