
Transfer
लखनऊ. यूपी की प्रशासनिक फेलबदल का दौर जारी है। गुरुवार को फिर यूपी सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को ही बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए थे जिसमें पहले 36 सीनियर पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए, वहीं देर शाम 30 आईपीएस और 21 पीपीएस अधिकारियों के भी फेरबदल किए गए थे। आज हुए 12 IAS के ट्रांसफिर लिस्ट में हीरालाल को बांदा का, वहीं अविनाश कृष्ण सिंह को संभल का नया जिलाधिकारी घोषित किया गया है।
निम्न देखें 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर की पूरी लिस्ट-
- अनिल कुमार गर्ग को बस्ती का मंडलायुक्त बनाया गया है।
- रणवीर प्रसाद को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है।
- अनुराग यादव को सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन पद पर तैनात किया गया है।
- अनिल कुमार तृतीय को आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया है।
- समीर कुमार को गोरखपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है।
- रंजन कुमार को सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन पद पर तैनात किया गया है।
- दिव्य प्रकाश गिरि को सचिव, अल्पसंख्यक विभाग, उत्तर प्रदेश शासन पद पर तैनात किया गया है।
- हीरालाल को बांदा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
- केदारनाथ सिंह को प्रबंध निदेशक, यूपी लघु उद्योग निगम, कानपुर नगर के पद पर तैनात किया गया है।
- आनंद कुमार सिंह को विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का पद सौंपा गया है।
- अविनाश कृष्ण सिंह को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है।
- सुजीत कुमार को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, यूपी, लखनऊ एवं अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, यूपी का पद दिया गया है।
Updated on:
30 Aug 2018 06:51 pm
Published on:
30 Aug 2018 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
