
राष्ट्रीयजयंत से मिलते सपा प्रत्याशी, लोकदल और सपा 2018 से यूपी में गठबंधन में हैं।
UP MLC Election 2023: यूपी की दो एमएलसी सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में सपा उम्मीदवीरों ने राष्ट्रीय लोकदल से समर्थन मांगा है। सपा और राष्ट्रीय लोदकल गठबंधन में हैं लेकिन बीते कुछ समय से दोनों पार्टियों में अनबन की बात सामने आ रही है। ऐसे में सपा के दोनों कैंडिडेट खुद जाकर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी से मिले और समर्थन मांगा। यूपी विधानसभा में भाजपा, सपा और अपना दल के बाद रालोद चौधी सबसे बड़ी पार्टी है। रालोद के 9 विधायक हैं।
सपा ने कहा- जयंत ने समर्थन दे दिया है
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर बताया है कि विधान परिषद चुनाव के संबंध में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद उम्मीदवार रामकरण निर्मल और रामजतन राजभर ने आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी से भेंट की। जयंत चौधरी ने सपा को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।
29 मई को होनी है वोटिंग
यूपी विधानपरिषद के दो सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए 29 मई को वोटिंग होगी। बीजेपी ने मानवेंद्र सिंह और पदमसेन चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं पर्याप्त संख्याबल ना होने पर भी सपा ने रामकरन निर्मल और रामजतन राजभर को उतारा है।
Updated on:
25 May 2023 04:44 pm
Published on:
25 May 2023 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
