
MLC उप चुनाव के लिए मतदान आज 9 बजे से शुरू होगा।
UP MLC Election: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो खाली सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव के तहत आज वोट पड़ रहे हैं। विधानभवन के तिलक हॉल में विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 9 से मतदान शुरू हो गया है, जो 4 बजे तक होगा। इसके बाद बाद मतगणना शुरू की जाएगी। अनुमान है कि रात्रि 9 बजे तक रिजल्ट सामने आ जाएंगे।
दोपहर 11 बजे तक 287 वोट पड़े
सीएम योगी आदित्यनाथ मे विधान परिषद की 2 खाली सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सोमवार को मतदान किया। अब तक 387 विधायकों ने वोट डाला है। दोपहर 11 बजे तक 287 मत पड़े थे। सपा व भाजपा विधायकों का मतदान जारी है।
भाजपा ने की विधानमंडल दल की बैठक
बता दें कि उपचुनाव के लिए लखनऊ में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें भाजपा ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी विधायकों को संदेश दिया कि एक भी वोट बर्बाद नहीं होना चाहिए।
403 विधायक करेंगे मतदान
रिटर्निंग अधिकारी मो. मुशाहिद ने बताया कि दोनों सीटों पर गुप्त मतदान होगा। सभी 403 विधायक मतदान करेंगे। मतदान के बाद मतपत्र किसी भी व्यक्ति या चुनाव अभिकर्ता को दिखाने की इजाजत नहीं होगी। भाजपा से पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह व सपा से रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल चुनाव लड़ रहे हैं।
Updated on:
29 May 2023 02:09 pm
Published on:
29 May 2023 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
