17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav 2023: मतदान के दौरान इन ‌जिलों में हुआ जमकर बवाल, कन्नौज में सपा नेता गिरा-गिराकर पीटा

UP Nikay Chunav 2023: नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण के मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया। 38 जिलों में करीब 50 फीसदी मतदान हुए। मतदान के दौरान विभिन्न जिलों में छिटपुट घटनाएं सामने आईं। वहीं, बलिया, गाजियाबाद और कानपुर देहात में मतदान के दौरान झड़प हो गई।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

May 11, 2023

vote.jpg

बल‌िया के रसड़ा नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार गुप्त पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। मारपीट में वह जख्मी हो गए। वहीं, शहर के टाउन इंटर कॉलेज में सभासद के दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। रसड़ा नगरपालिका के भगत सिंह विद्यालय केंद्र पर बीएसपी प्रत्याशी की शिकायत पर एक फर्जी मतदाता को पुलिस ने पकड़ा। भृगु आश्रम में फर्जी पहचान पत्र लेकर पहुंचे युवक को एजेंट के विरोध पर पुलिस ने पकड़ लिया। रतसर इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंचे एक व्यक्ति ने हंगामा किया।

कन्नौज में सपा नेता की पिटाई
कन्नौज में पोलिंग बूथ पर सपा नेता को गिरा गिराकर पीटने का वीडियो सामने आया है। पुलिस के सामने सपा नेता को BJP समर्थक पीटते दिख रहे हैं। मामला गुरसहायगंज के सरोजिनी देवी आर्य कॉलेज का मामला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों ने मनाया ब्लैक डे, बोले- अगर बृजभूषण निर्दोष हैं तो नार्को टेस्ट कराएं

मुरादनगर में विधायक पर पथराव
मुरादनगर में शाम पांच बजे के आसपास विधायक अजीतपाल त्यागी मतदान केंद्रों की स्थिति देख कर लौट रहे थे। जब वह ओलम्पिक तिराहे के पास पहुंचे तो वहां पर 50 से अधिक युवा खड़े हुए थे। जब विधायक ने उन्हें घर जाने को कहा तो युवाओं ने पथराव कर दिया। विधायक के पैर में चोट आई है। इसके अलावा उनका गनर हंसराज,उद्योग व्यापार मंडल के जिलामंत्री पकंज गर्ग सहित पांच लोग घायल हुए हैं।

वहीं, मुरादनगर की कच्ची सराय कालोनी में मतदान को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई। लोनी में फर्जी मतदान के आरोपों के लेकर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर और बसपा प्रत्याशी के पति में नोकझोंक। पुलिस ने बसपा प्रत्याशी को मतदान केंद्र से बाहर निकाला।

कानपुर देहात में भिड़े सपा और भाजपा कार्यकर्ता
कानपुर देहात में सपा और भाजपा कार्यकर्ता समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। झगड़े में भाजपा के एक कार्यकर्ता का हाथ फ्रैक्चर हो गया। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राजपूत समेत पांच लोग और दूसरे पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए। घटना में सपा प्रत्याशी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी के समर्थक की स्कूटी चेक करने को लेकर विवाद हुआ। सूचना पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी में हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया।